
जबलपुर। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गोवंश हत्या, तस्करी पर रोक और अवैध धार्मिक स्थलों को हटाने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम जबलपुर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। जिसमे शहर में हो रही अवैध गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। बजरंग दल का आरोप है कि त्यौहार की आड़ में गौ तस्करी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है।
बजरंग दल जिला महामंत्री विजय यादव ने बताया कि जबलपुर क्षेत्र में अधिक से अधिक मात्रा में गौ तस्करी, गौ हत्या त्यौहार के माध्यम से कुर्बानी देने का जो काम हो रहा है, उस पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके साथ उन्होंने कहा कि शहर के रांझी, रिछाई और खमरिया क्षेत्र में अभी हाल ही में अवैध धार्मिक स्थलों का निर्माण कर लिया गया है, जो आज से 4-6 महीने पहले नहीं थे। उनकी मांग है कि इस तरह के अवैध धार्मिक स्थलों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।