सभी खबरें

बड़वानी : मेणीमाता में सड़क का निर्माण करवा रही एजेंसी को दी कठौर चेतावनी

बड़वानी से हेमंत नागझरिया की रिपोर्ट : एसडीएम घनश्याम धनगर ने मेणीमाता पहुंचकर निर्माणाधीन सड़क के कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होने निर्माण करवा रहे लोक निर्माण विभाग के पदाधिकारियों को सख्त चेतावनी दी कि वे निर्धारित प्राक्कलन अनुसार ही निर्माण कार्य करवाना सुनिश्चित करें, अन्यथा ठेकेदार के साथ-साथ एजेंसी पर भी कठौर कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी।

 

 

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने निर्माण एजेंसी के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क के दोनो किनारो पर डेªनेज का निर्माण अनिवार्य रूप से करवाया जाये। जिससे वर्षा का पानी इसके माध्यम से बहकर निकल जाये और सड़क को खराब न करने पाये।

 

इसी प्रकार उन्होने निरीक्षण के दौरान पुराने मार्ग पर ही नवीनीकरण के किये जा रहे कार्य पर भी घोर अप्रसंन्नता व्यक्त करते हुये निर्धारित प्रक्रिया अनुसार ही रोड़ बनवाने के निर्देश दिये, अन्यथा की स्थिति में कठौर कार्यवाही की चेतावनी दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button