बाबा का ढाबा" के मालिक कांता प्रसाद ने दिल्ली के मालवीय नगर में शुरू किया अपना नया रेस्टोरेंट, एक वीडियो वायरल होने के बाद बदल गई इनकी जिंदगी

“बाबा का ढाबा” के मालिक कांता प्रसाद ने दिल्ली के मालवीय नगर में शुरू किया अपना नया रेस्टोरेंट, एक वीडियो वायरल होने के बाद बदल गई इनकी जिंदगी
द लोकनीति डेस्क : गरिमा श्रीवास्तव
कुछ दिन पहले बाबा का ढाबा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था जिसमें एक बुजुर्ग दंपति एक छोटे से दुकान पर खाना बनाकर बेचा करते थे पर लॉकडाउन में इनकी स्थिति इतनी बुरी हो गई थी कि इनका खुद का खर्चा उस दुकान से नहीं निकल पा रहा था..
मगर कहते हैं ना कि अगर भगवान की एक बार नजर पड़ जाए तो मुसीबत खत्म होते देर नहीं लगती.
बाबा के ढाबे पर एक युवक पहुंच गया और उसने बाबा की वीडियो बनाई और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया देखते ही देखते महज कुछ घंटों में लाखों लोगों ने इस वीडियो को देखें और शेयर किया… और फिर क्या था सोशल मीडिया ने अपना जादू दिखा दिया. लोग बाबा का ढाबा पर पहुंच गए. सिर्फ जनता ही नहीं सेलिब्रिटीज ने भी बुजुर्ग दंपति का खूब साथ दिया.

और बस अब बाबा कांता प्रसाद के दिन बदल गए.. बाबा नियर दिल्ली के मालवीय नगर में एक नया रेस्टोरेंट को लिया है जहां पर इंडियन फूड के साथ Chinese Dishes भी मिलेंगी..

गौरव वासन नाम के युवक ने सोशल मीडिया पर बाबा कांता प्रसाद के वीडियो को शेयर किया था जिसके बाद कांता प्रसाद ने गौरव पर यह आरोप भी लगाए थे कि गौरव ने दान में आए रुपयों के साथ घोटाला किया.. पर गौरव ने अपने सारे बैंक डिटेल्स मीडिया के सामने रख दिए. उन्होंने कहा कि बाबा कांता प्रसाद के द्वारा लगाए गए सारे आरोप झूठे हैं. मैंने बाबा के दान में आई एक एक रुपए को उन्हें दे दिया है…
बाबा का ढाबा के मालिक कांता प्रसाद का कहना है कि सब कुछ भगवान की कृपा है..
अब साउथ दिल्ली के मालवीय नगर में बाबा का ढाबा नाम का रेस्टोरेंट शुरू हो गया




