Apna Time Ayega : नरोत्तम मिश्रा बोले, आपका समय आकर चला गया, जानें किसे कहा?

भोपाल : संत रविदास जयंती के मौके पर कांग्रेस ने सागर में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया था। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधाते हुए कहा था कि “सब का समय आता है, हमारा भी समय आएगा तब सबका हिसाब होगा”। इसके साथ ही कमलनाथ ने कहा था कि MP माफिया प्रदेश बन गया है। यही माफिया प्रदेश को चला रहा है।
कमलनाथ के इस बयान पर अब प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ज़ोरदार पलटवार किया है।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ पुलिस को धमकाने का काम कर रहे हैं। बार-बार वह हमारा समय आएगा जैसी बातों का जिक्र कर रहे हैं। हालांकि कमलनाथ का समय आकर चला गया लेकिन उन्होंने अपने समय में कुछ नहीं किया उन्होंने जनता को धोखा देने का काम किया। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि लोगों ने कमलनाथ सरकार का समय अभी देखा है और उस दौरान भ्रष्टाचार का भयानक तांडव भी महसूस किया है।
उन्होंने आगे कहा कि कमलनाथ ने मध्य प्रदेश राजनीति में अपनी सत्ता के दौरान झूठ बोलने के अलावा कोई काम नहीं किया है।




