अनूपपुर सीट : ये होंगे कांग्रेस उम्मीदवार, अटकलों पर लगा विश्राम, होगा इस दिग्गज से मुकाबला

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में होंने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने 15 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया हैं। कांग्रेस उम्मीदवारों के ऐलान के बाद से ही प्रदेश में बवाल मचा हुआ हैं। हालही में खबर थी के कांग्रेस अनूपपूर से घोषित प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह कुंजाम को कांग्रेस बदल सकती हैं।
दरअसल, बीते दिनों रमेश सिंह (Ramesh Singh) के संयुक्त कलेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद ये खबर थी के कांग्रेस अनुपपुर से रमेश सिंह को उम्मीदवार बना सकती हैं।
लेकिन इन सब अटकलों पर कांग्रेस ने विराम लगा दिया हैं।
मप्र कांग्रेस ने इस मामलें को लेकर एक ट्वीट जारी किया। इस ट्वीट में कहा गया कि सोशल मीडिया एवं कुछ मीडिया चैनलों पर अनूपपुर के प्रत्याशी बदलने की भ्रामक एवं असत्य खबरें चलाई जा रही हैं। कांग्रेस ने अनूपपुर के लिये श्री विश्वनाथ सिंह कुंजाम को प्रत्याशी घोषित कर दिया हैं। अनूपपुर के प्रत्याशी पर न तो कोई पुनर्विचार हो रहा है, और न ही कोई पुनर्विचार होगा।
बता दे कि इस सीट पर भी मुकाबला रोचक होगा।
अनूपपूर सीट से कांग्रेस ने जहां विश्वनाथ सिंह कुंजाम को अपना प्रत्याशी बनाया है, तो वहीं भाजपा की ओर से मंत्री बिसाहूलाल सिंह मैदान में होंगे। बिसाहूलाल सिंह वोही है जो कांग्रेस का साथ छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए हैं।




