अंजड़:- परिषद की दहलीज पर धरने पर बैठे पार्षदों को जांच कमेटी बनने के बाद मनाने के प्रयास विफल

अंजड़:- परिषद की दहलीज पर धरने पर बैठे पार्षदों को जांच कमेटी बनने के बाद,मनाने के प्रयास विफल
अंजड़ / हेमंत नागजीरिया:- नगर के दो पार्षदों व दो पार्षद प्रतिनीधियों के बिते 30 सितंबर से धरने पर बैठने से लेकर अभी तक नगर की राजनीति गरमा गई है। बिते 9 दिनों से नगर परिषद की दहलीज पर दो पार्षदों सहित दो पार्षद प्रतिनीधियों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है, संयुक्त संचालक अभय राजनगांवकर नगरीय प्रशासन एवं विकास इंदौर संभाग द्वारा दिनांक 5/10/2020 को पांच सदस्यों की जांच कमेटी बनाई गई है, जिसमें उमाशंकर श्रीवास्तव कार्यपालन यंत्री की
अध्यक्षता में सदस्य अजयसिंह चौहान सहायक संचालक, प्रमोद कुमार जैंन वरिष्ठ उपयंत्री, श्री कांत गीते वरिष्ठ उपयंत्री, हजारीलाल वरिष्ठ उपयंत्री की पांच सदस्यों की पांच सदस्यों की कमेटी द्वारा 7 दिनों में पार्षदगण की 36 बिंदुओं पर जांच करने के लिए बनाई जाने के बाद सीएमओ मयाराम सोलंकी ने जांच कमेटी बनाई जाकर पार्षदों द्वारा शिकायत के निराकरण का आश्वासन देते हुए पार्षदों शरद ठाकुर, कुलदीप पाटीदार प्रतिनिधि राकेश पाटीदार, अतुल पाटीदार सहित उनके साथ बैठे अन्य लोगों से भी चर्चा की लेकिन नतीजा सिफर रहा। पार्षदों का कहना था कि अब तो वह धरना तभी खत्म करेंगे,जब परिषद की 36 बिंदुओं पर जांच जब तक शुरू नहीं हो जाती तब तक यह अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। वार्ड नं 2 के
र्निर्दलीय पार्षद शरद ठाकुर ने इस दौरान चर्चा में बताया जांच कमेटी बनाई जाने की सुचना लेकर सीएमओ द्वारा चर्चा की गई और धरना प्रदर्शन जांच प्रारंभ होने तक चलता रहेगा बताया गया।
इस अवसर पर धरना स्थल पर जितेंद्र परमार, जितेंद्र फोंगला, अफजल मंसूरी, सचिन यादव आदि मौजूद रहे।
सीएमओ मयाराम सोलंकी ने बताया कि नगर परिषद की ओर से धरने पर बैठे हमारे सभी पार्षदों व पार्षद प्रतिनीधियों से चर्चा की गई, जांच कमेटी बनाई जाने की जानकारी दी गई, उनके द्वारा जांच प्रारंभ होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखा जाने का बताया गया है, वरिष्ठ अधिकारियों को इससे अवगत करवाया जायेगा।



.jpg)
