
नई दिल्ली : फिल्म अंग्रेजी मीडियम के साथ ही इरफान खान दो साल बाद सिनेमा के रुपहले पर्दे पर लौट रहे हैं. साल 2018 में उन्हें एक दुर्लभ ट्यूमर हुआ था जिसके बाद उनका इलाज लंदन में हुआ था. वे पिछले साल फिल्म इंग्लिश मीडियम की शूटिंग के लिए भारत लौटे थे.
को- स्टार दीपक ने बताया इरफ़ान का हाल
इरफान के स्वास्थ्य के बारे में पूछने पर दीपक ने कहा कि मैं कहूंगा कि उनको उनके ऊपर रहने दीजिए. बार-बार सवाल बहुत लोग पूछ रहे हैं. तो उनको उनकी शांति के हिसाब से रहने दीजिए, उन्हें जब आना होगा वो आ जाएंगे. जैसे ही उन्हें लगेगा वो आ जाएंगे. आप परेशान ना हों. उनकी चिंता मत कीजिए. एक आदमी की पर्सनल शांति का मामला है. हां वो सेलेब्रिटी है पर कई मामलों में मीडिया को भी समझना चाहिए कि ये हमारा दायरा होना चाहिए. तो कुछ चीजों में. बस हल्का सा ही. तो वो जब आएंगे, तब आएंगे. पूरा प्यार है उनका फिल्म के साथ. हम सब उन्हीं का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.
उन्होंने आगे कहा कि तो मेरा ये था कि अंदर से एक एक्टर के तौर पर मैंने ये किया हुआ था कि मुझे ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन इरफान भाई को एंटरटेन करना है. तो मैं, कीकू शारदा और इरफान भाई बैठे होते थे तो हंसते हंसते आंखों में आंसू आ जाते थे. इस प्रोडक्शन हाउस ने इरफान भाई के लिए बेहद रिस्पेक्ट दिखाई है, फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने, होमी अदजानिया ने, पूरी टीम ने. ये इरफान भाई की जो कद्र है पूरी इंडस्ट्री में, वो कोई समझ नहीं सकता।