23 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

Angrezi Medium : तबियत के चलते फिल्म प्रमोट नहीं कर रहे इरफ़ान खान

Angrezi Medium : तबियत के चलते फिल्म प्रमोट नहीं कर रहे इरफ़ान खान

नई दिल्ली : फिल्म अंग्रेजी मीडियम के साथ ही इरफान खान दो साल बाद सिनेमा के रुपहले पर्दे पर लौट रहे हैं. साल 2018 में उन्हें एक दुर्लभ ट्यूमर हुआ था जिसके बाद उनका इलाज लंदन में हुआ था. वे पिछले साल फिल्म इंग्लिश मीडियम की शूटिंग के लिए भारत लौटे थे.

Image result for angrezi medium irfan khan इस फिल्म के साथ ही वे एक बार फिर दीपक डोबरियाल के साथ नजर आएंगे. दीपक और इरफान की जोड़ी को फिल्म हिंदी मीडियम में काफी पसंद किया गया था. चूंकि इरफान अब भी अपनी बीमारी से उबर रहे हैं, इसके चलते वे इस फिल्म के प्रमोशन्स के लिए उपलब्ध नहीं हैं. वही दीपक डोबरियाल और राधिका मदान इस फिल्म को प्रमोट करने में बिजी हैं.

को- स्टार दीपक ने बताया इरफ़ान का हाल
इरफान के स्वास्थ्य के बारे में पूछने पर दीपक ने कहा कि मैं कहूंगा कि उनको उनके ऊपर रहने दीजिए. बार-बार सवाल बहुत लोग पूछ रहे हैं. तो उनको उनकी शांति के हिसाब से रहने दीजिए, उन्हें जब आना होगा वो आ जाएंगे. जैसे ही उन्हें लगेगा वो आ जाएंगे. आप परेशान ना हों. उनकी चिंता मत कीजिए. एक आदमी की पर्सनल शांति का मामला है. हां वो सेलेब्रिटी है पर कई मामलों में मीडिया को भी समझना चाहिए कि ये हमारा दायरा होना चाहिए. तो कुछ चीजों में. बस हल्का सा ही. तो वो जब आएंगे, तब आएंगे. पूरा प्यार है उनका फिल्म के साथ. हम सब उन्हीं का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

Image result for deepak dobriyal and irrfan khan movie

उन्होंने आगे कहा कि तो मेरा ये था कि अंदर से एक एक्टर के तौर पर मैंने ये किया हुआ था कि मुझे ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन इरफान भाई को एंटरटेन करना है. तो मैं, कीकू शारदा और इरफान भाई बैठे होते थे तो हंसते हंसते आंखों में आंसू आ जाते थे. इस प्रोडक्शन हाउस ने इरफान भाई के लिए बेहद रिस्पेक्ट दिखाई है, फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने, होमी अदजानिया ने, पूरी टीम ने. ये इरफान भाई की जो कद्र है पूरी इंडस्ट्री में, वो कोई समझ नहीं सकता।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।