सभी खबरें

बिटिया ने जन्म लिया हमारे अंगना फूल बरसे: भोपाल में पानीपूरी वाले ने बेटी के जन्म पर फुल्की के साथ बांटी खुशियां, दिया संदेश 

बिटिया ने जन्म लिया हमारे अंगना फूल बरसे: भोपाल में पानीपूरी वाले ने बेटी के जन्म पर फुल्की के साथ बांटी खुशियां, दिया संदेश 

 

  • बेटियां बोझ नहीं
  • पानीपूरी बेचने वाले ने दिया संदेश
  • दोपहर 1बजे से शाम 6 बजे तक ग्राहकों कों खिलाई फ्री में फुल्की

भोपाल:-कहते हैं कि घर में अगर बेटी जन्म लेती तो बेटी के साथ साथ लक्ष्मी का आगमन होता है. पूर्व में बेटियों को कुछ लोग अभिशाप समझ कर भ्रूण में मार दिया करते थे.

पर अब बेटी और बेटे दोनों कों बराबर का हक़ दिया जा रहा है. बेटियों के जन्म लेने पर उदासी नहीं बल्कि घर में खुशियां आ जाती हैं.

भोपाल के एक फुल्की वाले ने बेटियों को बोझ समझने वालों को एक बड़ा संदेश दिया है.कोलार इलाके में रहने वाले अंचल गुप्ता पिछले 14 साल से फुल्की की दुकान लगा रहे है लेकिन रविवार को अंचल गुप्ता ने दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक दुकान पर आने वाले सभी ग्राहक को मुफ्त में फुल्की खिलाई.

फ्री फुल्की खिलाने का मकसद अंचल गुप्ता का ये रहा कि भगवान से उन्होंने जो प्रार्थना की थी वह पूरी हो गई.अंचल के घर बेटी का जन्म हुआ.इसी खुशी में उसने ये फैसला लिया कि रविवार को जो भी उनकी दुकान पर आएगा उसे मुफ्त गोलगप्पे खिलायेंगे.

अंचल ने इसे लेकर अलग से व्यवस्था भी की.दुकान के बाहर टेंट लगाया और बड़े ही धूमधाम और खुशी से लोगों को पानीपूरी खिलाई.

बेटियों से है परिवार :-

अंचल गुप्ता का कहना है कि लड़कियों से ही परिवार है बेटियां है तो देश है.बेटियां समाज का अहम् हिस्सा हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button