आनंदपुर : हादसों का गढ़ बनी आरोन रोड, प्रशासन की लापरवाही से आए दिन लोग होते है हादसे का शिकार!

सिरोंज/लटेरी/विदिशा से कमलेश जाटव की रिपोर्ट – आनंदपुर आरोन रोड बिरला मंदिर तिराहे पर शनिवार रात 8:00 बजे के लगभग एक मोटरसाइकिल चालक ने दूसरी मोटरसाइकिल चालक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि 3 अन्य लोगों को भी चोट आई हैं।

बताया जा रहा है कि हरवीर सिंह धाकड़ गाड़ी नंबर एमपी 08 एमडी 29 33 अपनी पत्नी उषा बाई और बच्चे सहित अपने ससुराल कुंदन खेड़ी से वापस अपने घर रहीमपुर जा रहे थे और दूसरी गाड़ी नंबर एमपी 40 एम टी 3608 सोनू अहिरवार मोहन खेड़ी अपनी बहन सहित तीन बच्चों को लेकर अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से हरवीर की गाड़ी में टकरा कर गिर गए, जिससे तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं साथ ही सोनू अहिरवार की बहन भी घायल हुई है और दूसरा हरवीर सिंह धाकड़ की पत्नी उषा बाई भी घायल हुई हैं।

जितेंद्र सुमन ने बताया कि हम मंदिर से घूमते हुए अपने घर आ रहे थे तभी अचानक से गाड़ियां टकराने की आवाज आई हम लोग दौड़कर आए और हमने खेत में से गाड़ी को निकाला जितेंद्र भार्गव और हरि ओम सोनी ने 100 डायल को फोन लगाकर सूचना दी तो गाड़ी तुरंत ही मौके पर पहुंची और घायलों को लेकर शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लटेरी के लिए रवाना हो गई। सूचना पर आनंदपुर थाना प्रभारी रोशनी सिंह ठाकुर सहित अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंची और दोनों गाड़ियों को उठवा कर थाने ले आए और एक घायल को सदगुरु हॉस्पिटल की एंबुलेंस से उपचार के लिए शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लटेरी भेजा गया।
पूर्व में भी हुए हैं अनेक हादसे शासन के जिम्मेदार अधिकारियों ने तिराहे पर नहीं दिया ध्यान
आनंदपुर आरोन रोड बिरला मंदिर तिराहे पर आए दिन हादसे होते हैं 2 वर्ष पूर्व मुंडा खेजड़ा तहसील आरोन के तुलसीराम अहिरवार की मोटरसाइकिल जीप की टक्कर होने से मृत्यु हुई थी। आज तक शासन के जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। शासन के जिम्मेदार अधिकारियों ने इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। अगर तिराहे पर चौड़ीकरण हो जाए तो हादसा ना हो। शासन के जिम्मेदार अधिकारी रहते है मोन।

.jpg)


