सभी खबरें

आयुष मंत्री का दावा उन्हें एक डॉक्टर ने बताया कि उनकी दवाई से ठीक हुए प्रिंस चार्ल्स

  • बेंगलुरु में 'सौख्य' नाम से एक आयुर्वेद रिसार्ट चलाते हैं डॉक्टर

Bhopal Desk ,Gautam Kumar

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर जारी है। देश में संक्रमित मरीजों की संख्या में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। दुनिया के भर के डॉक्टर और वैज्ञानिक इस महामारी की दावा बनाने में जुटे हैं। इस बीच केन्द्रीय आयुष मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने एक बड़ा ही चौंकाने वाला बयान दिया है। दरअसल नाइक ने कहा है, 'बेंगलुरु के एक आयुर्वेदिक डॉक्टर ने मुझे फोन करके बताया कि उनके फॉर्मूले से प्रिंस चार्ल्स (Prince Charles) कोरोना वायरस संक्रमण से उबरे। यह आयुर्वेद और होम्योपैथी का मिश्रण है।' उन्होंने कहा, 'यह दिखाता है कि आयुर्वेद और होम्योपैथिक दवाएं किस तरह कोरोना वायरस के उपचार में कारगर हैं।' 

उन्होंने कहा, 'बेंगलुरू में एक आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं जो 'सौख्य' नाम से एक आयुर्वेद रिसार्ट चलाते हैं। उन्होंने मुझे फोन कर बताया कि प्रिंस चार्ल्स का कोरोना वायरस संक्रमण उनकी दवाई से सही हुआ। यह आयुर्वेद और होम्योपैथी का मिश्रण है।' बता दें कि प्रिंस चार्ल्स को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद वह से वह आइसोलेशन में चले गए थे। गौरतलब है कि दुनियाभर में 15 दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 5 गुना बढ़े जिसके बाद इनकी संख्या 10 लाख से अधिक हो गई है। वहीं, दुनियाभर में अब तक 181 देशों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है और सर्वाधिक मामले (2.4 लाख से अधिक) अमेरिका में सामने आए हैं। इतना सब होने के बावजूद अभी तक दुनिया भर के वैज्ञानिक इस बीमारी का कारगर इलाज नहीं ढूंढ पाए हैं।

बेंगलुरू में एक आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं जो 'सौख्य' नाम से एक आयुर्वेद रिसार्ट चलाते हैं। उन्होंने मुझे फोन कर बताया कि प्रिंस चार्ल्स का कोरोना वायरस संक्रमण उनकी दवाई से सही हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button