सभी खबरें

अजब एमपी की गजब प्रेम कहानी, गर्लफ्रेंड को गिफ्त देने के लिए प्रेमी बना लुटेरा

ग्वालियर/प्रियंक केशरवानीः– मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 10 दिन पहले एक छात्रा से मोबाइल लूट कर भागे दो यूवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लुटेरों के पास से छात्रा का लूटा हुआ मोबाइल भी मिला है, साथ ही दोनों लुटेरे छात्र हैं। लेकिन पढ़ाई के दौरान एक लड़की से दिल लगा बैठे, और उसे अपनी गर्लफ्रेंड को मोबाइल गिफ्ट करना था, इसलिए ग्वालियर आकर इस लूट को अंजाम दिया इससे पहले कि गर्लफ्रेंड को मोबाईल गिफ्ट कर पाते उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस को इन लुटेरों को पकड़ने के लिए 150 जगह cctv कैमरे खंगालने पड़े तब जाकर इनका सुराग मिला, फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है।

जिस छात्रा का मोबाइल इन लुटेरों ने लूटा था उसमें पैटर्न लॉक था। लुटेरों ने काफी कोशिश की लेकिन उस लॉक को नहीं खोल पाए, चूंकि मोबाइल लूटा हुआ था इसलिए द्कान पर भी नहीं लॉक खुलवाने नहीं गए, जब तक लॉक नहीं खुलजाता तब तक गर्लफ्रेंड को भी नहीं दे सकते थे। लेकिन जब तक पुलिस ने सुराग लगा लिया और दोनों को दबोच लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button