सभी खबरें

लगातार न्यूज़ चैनल और पोर्टल दिखा रहे हैं कोरोना से मौत के गलत आंकड़े, पर भरोसेमंद सिर्फ मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर ऑफ इंडिया

नई दिल्ली / गरिमा श्रीवास्तव:- कोरोना महामारी बहुत तेजी से भारत में फैलती जा रही है. ऐसे में लगातार बड़े  न्यूज़ चैनल, वेब पोर्टल्स् और समाचार पत्र वाले मौत के आंकड़े को बढ़ता हुआ दिखा रहे हैं. कई बड़े न्यूज़ चैनल ने तो कोरोना से मौत के आंकड़े को 50 पार कर दिया है. 

 पर एक पढ़े-लिखे नागरिक होने के नाते क्या आप सभी का कर्तव्य नहीं बनता कि हम मिनिस्ट्री ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर से यह सुनिश्चित करें कि वाकई में जो आंकड़े दिखाए जा रहे हैं वह सही है अथवा गलत? 

 मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर ने कोरोना संबंधी आंकड़े जारी करते हुए सही आंकड़ों की पुष्टि की है. देश में अब तक कोरोना से 38 मौत हुई है. 

 1466 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि की गई. जिसमें से 132 लोगों को रिकवर कर लिया गया है. 

 आप सभी पाठकों से निवेदन है कि कृपया मिनिस्ट्री ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी नजर बनाए रखें. हम ऐसा नहीं कह रहे हैं कि न्यूज़ चैनल समाचार पत्र झूठे हैं. पर हमारी नजर क्रेडिबल जगहों पर भी होनी चाहिए. 

 आमतौर पर हम सिर्फ चैनल, समाचार पत्रों पर ही भरोसा कर देते हैं. पर जरूरत है जागरूक होने की. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button