सभी खबरें

नर्मदा किनारे तटीय स्थलों में किया अलर्ट,गुरूवार तक खोले जा सकते है बरगी बाँध के गेट 

मध्यप्रदेश/जबलपुर:- रानी अवंती बाई सागर परियोजना के अधिकारियों ने बांध के जलस्तर में बढ़ोतरी के साथ नर्मदा के तटों पर रहने वालों को सतर्क रहने की हिदायत दी है.मध्यप्रदेश में कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारन तमाम जलाशयों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। जिस कारण से मध्यप्रदेश में शुमार (बरगी बांध) में भी लगातार जलभराव होते जा रहा है। बारिश अगर इसी तरीके से होती रही तो गुरूवार तक कभी भी डैम के गेट खोले जा सकते है.बांध के गेट खोलने की तैयारी भी हो चुकी है। 

बरगी बांध में जलभराव का कारण है की मंडला,डिंडोरी में कुछ दिनों से रुक रुक कर बारिश हो रही है.बारिश से बांध में लगातार पानी आ रहा है यदि यही हालात रहे तो बांध के गेट को गुरूवार तक कभी भी खोला जा सकता है। बरगी बांध प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक बांध का जलस्तर अगर 417.50 मीटर तक पहुंचता है तो बांध के गेटों को खोला जा सकता है. फिलहाल बांध का जलस्तर 415 मीटर  से ज्यादा पहुंच चुका है.

हालांकि जुलाई माह के अंत के टारगेट से अभी  करीब 2 मीटर पानी कम है. लेकिन जिस तरह से बारिश हो रही है उससे बांध में जलभराव एरिया से 730 घन मीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से पानी आ रहा है.और इसी रफ्तार से पानी आने के कारण बांध का जलस्तर बढ़ेगा.जिसके बाद बांध के गेट खोले जाएंगे। जिस कारण बरगी बांध से पानी छोड़े जाने से निचले क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो सकती है इनमें जबलपुर,सिवनी,नरसिंहपुर,होशंगाबाद,रायसेन,देवास, सिहोर, खंडवा और खरगोन जिले के तटवर्ती क्षेत्र शामिल हैं.बांध प्रबंधन ने इस लिहाज से सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button