सभी खबरें

अक्षय कुमार करेंगे ATF Chairmen एमएस बिट्टा की बायोपिक

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार बेहद ही बेहतरीन कलाकार हैं। उन्होंने अब तक के अपने करियर में बहुत सी हिट फ़िल्में दी हैं। कुछ समय पहले दिसंबर 2019 में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म 'गुड न्यूज़' ने भी बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। गुड न्यूज़ जैसी हिट मूवी देने के बाद अब वो अपनी अगली मूवी सुरवंशी के लिए तैयार हैं। साल 2021 तक अक्षय की मूवीज की कतार लगी है। इसी बिच उनकी एक और फिल्म का नाम सामने आया है, बताया जा रहा कि अक्षय ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट (AIATF) के चेयरमैन मनिंदर सिंह बिट्टा (एमएस बिट्टा) के ऊपर बन रही बायोपिक में उनक रोले निभाएंगे।

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस एंटरटेनमेंट ने दो बड़ी घोषणा की हैं। इसमें से एक ये है कि वे जल्द ही एमएस बिट्टा पर बायोपिक बनाएंगे। फिल्म मेकर्स ने इस मूवी के राइट्स भी खरीद लिए हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रोड्यूसर्स और अक्षय कुमार के काफी अच्छे सम्बन्ध हैं। जब बीतता की बात चल रही थी तो मेकर्स के पहली चॉइस अक्षय थे। अक्षय कुमार देशभक्ति वाली फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, इसलिए जब इस फिल्म को बनाने को लेकर चर्चा चल रही थी तो निर्माताओं ने अक्षय कुमार को ही चुना।

कैसा था अक्षय का स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद रिएक्शन?
अक्षय की राय पर सूत्र ने बताया- 'खुद अक्षय कुमार ने भी इस प्रोजेक्ट के प्रति अपनी दिलचस्पी दिखाई है। उन्होंने एमएस बिट्टा के बारे में पढ़ा है और उन्हें स्क्र‍िप्ट पसंद आई है. अभी उन्होंने इस फिल्म के लिए हां तो नहीं कहा है पर प्रक्रिया जारी है। टीम इस फिल्म को बड़े स्केल पर बनाना चाहती है और उनकी जिंदगी के कई फेज दिखाना चाहती है। अक्षय और बिट्टा की मीट‍िंग के प्लान भी बन रहे हैं.'   

आपको मालूम हो की अक्षय बहुत जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म सुरवंशी में नज़र आएंगे। इसमें उनके अपोजिट कटरीना कैफ दिखेंगी।  इसके अलावा लक्ष्मी बॉम्ब, पृथ्वीराज, बेल बॉटम, बच्चन पांडे में भी अक्षय काम कर रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button