सभी खबरें

निजीकरण का विरोध : फिर हड़ताल पर जाएंगे बैंककर्मी, कामकाज होगा ठप 

नई दिल्ली : देश में अगले माह फिर बैंकों के निजीकरण के विरोध में हड़ताल होने जा रहीं है, इस हड़ताल में देशभर के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों के कर्मचारी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि 23 और 24 फरवरी को ये हड़ताल का ऐलान किया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार सेंट्रल ट्रेड यूनियन्स (CTU) और ऑल इंडिया बैंक एम्पलॉइज एसोसिएशन (AIBEA) सहित अन्य संगठनों ने सरकारी बैंकों के निजीकरण के विरोध में ये हड़ताल का ऐलान किया है। हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम की सुविधाएं जारी रहेंगी। लेकिन एटीएम में कैश की किल्लत हो सकती है। 

कहा जा रहा है कि अगर कर्मचारी 23 और 24 फरवरी को हड़ताल पर जाते है तो 23 से 27 तारीख के बीच 4 दिन बैंकों में कामकाज ठप रहेगा, क्योंकि 26 को चौथा शनिवार और 27 फरवरी रविवार है। बता दे कि ये पहला मौका नहीं है जब बैंककर्मी हड़ताल पर जा रहे है, इससे पहले भी निजीकरण के विरोध बैंककर्मी हड़ताल कर चुके हैं। 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button