सभी खबरें
फिर दिग्विजय सिंह ने मुहूर्त को लेकर उठाए सवाल, अब कही ये बड़ी बात

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर श्रीराम जन्मभूमि पर राममंदिर का भूमिपूजन पर निकले मुहूर्त को लेकर सवाल उठाए हैं।
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि भगवान रामलला के मंदिर का शिलान्यास वेद द्वारा स्थापित ज्योतिष शास्त्र की स्थापित मान्यताओं के विपरित हो रहा हैं। हे प्रभु हमें क्षमा करना, ये निर्माण निर्विघ्न रूप से संपन्न हो यही हमारी आपसे प्रार्थना हैं।
बता दे कि यह पहला मौका नहीं है जब दिग्विजय सिंह ने इस मुद्दे को लेकर सवाल खड़े किए हो। इस से पहले भी कई बार वो इस मुद्दे को लेकर सवाल उठा चुके हैं।




