सभी खबरें

उत्तराखंड-कर्नाटक के बाद अब मप्र के मुख्यमंत्री को बदलने की तैयारी! सियासी हलचल तेज़

मध्यप्रदेश/भोपाल : उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के चेहरे बदलने के बाद कर्नाटक में येदियुरप्पा से इस्तीफा ले लिया गया हैं। अब कर्नाटक में मुख्यमंत्री के पद BL Santosh को स्थापित किए जाने की चर्चा हैं। हालांकि कर्नाटक में सीएम पद का चेहरा बदलने के बाद कांग्रेस ने BJP सरकार पर जमकर निशाना बोला हैं।

कांग्रेस ने कहा कि 3 महीने में कर्नाटक में बीजेपी की सरकार गिर जाएगी। इसके अलावा बीजेपी में यह भी चर्चा चल रही है कि बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद कुछ विधायकों की भी छुट्टी मंत्री पद से की जा सकती हैं।

वहीं, इन सबके बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता और विधायक जयवर्धन सिंह ने एक ट्वीट कर मध्य प्रदेश की सियासत में हलचल पैदा कर दी हैं। 

जयवर्धन सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा की : मुख्यमंत्री बदलने की ऐसी आदत है, की बहुत दिनों से किसी सरकार को गिराकर मुख्यमंत्री नही बदल पाए तो दो राज्यों में खुद के ही CM बदल दिये…!!! अगला नंबर क्या मप्र का है ??? जयवर्धन सिंह ने कहा कि कहीं अगला नंबर मध्य प्रदेश का तो नहीं हैं।

बता दें कि जयवर्धन के अलावा प्रदेश राजनीति में यह बात चर्चा का विषय बनी हुई है की bjp कई राज्य में मुख्यमंत्री के चेहरे को बदल रही हैं। राजनीति जगत सहित मीडिया और सियासत में यह चर्चा आम हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button