सभी खबरें

"शिव के राज" वाली भाजपा पर छाया बड़ा संकट !! इस घटना के बाद हर जगह हो रहीं थू थू.. !!

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश के गुना (Guna) में बुधवार को किसान और उसकी पत्नी के साथ हुए अमानवीय घटना के बाद से ही ये मामला प्रदेश में तूल पकड़ा हुआ हैं। साथ ही साथ शिवराज सरकार के लिए भी यह मुसीबत का सबब बना हुआ हैं। हालांकि सीएम शिवराज ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी कलेक्टर को हटा दिया हैं। 

लेकिन कही न कही ये मामला विपक्ष के लिए एक नया मुद्दा बन गया हैं। 

बता दे कि शिवराज सरकार लगातार किसानों के मुद्दे पर पूर्व की कमलनाथ सरकार को घेरे हुई थी। शिवराज समेत उनके नेता पूर्व में भी ये आरोप लगाते आए हैं कि 15 माह की सरकार में सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ हैं। कमलनाथ ने किसानों के साथ धोखा किया हैं। लेकिन अब गुना में हुए इस मामले में खुद शिवराज सरकार ही घिर गई हैं। 

गुना की घटना शिवराज सरकार और बीजेपी को उपचुनाव में कहीं कई गुना नुकसान ना पहुंचा दे!!

खास बात ये है कि मध्यप्रदेश में जल्द ही 25 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इस उपचुनाव में शिवराज सरकार और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने किसानों का मुद्दा उठाया हैं। इस लिहाज़ से किसान की ये बर्बर पिटाई उपचुनाव में एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन सकती हैं। बता दे कि उपचुनाव में गुना सीट भी काफी अहम मानी जा रही हैं। यहां ज्योतिरादित्य सिंधिया का प्रभाव माना जाता हैं। 

कांग्रेस समेत उसके नेता भी किसानों के हित में किए गए कई कामों को लगातार गिनाते आए हैं।  जिसमें की किसान कर्ज माफ़ी बड़ा मुद्दा है और कहना ना होगा की वो इसे चुनाव में जमकर भुनाने भी वाली है।  

हाल ही में भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का घेराव करते हुए कहा था की कांग्रेस ने किसानों के साथ धोखा किया। लेकिन अब इस घटना के बाद कही न कही शिवराज सरकार पर संकट के बादल छा सकते हैं। उपचुनाव में भी बीजेपी को नुक्सान हो सकता हैं। 

बहरहाल उपचुनाव में इस मुद्दे से शिवराज सरकार को फर्क पड़ेगा या नहीं ये तो समय ही तय करेगा। लेकिन इस घटना से अभी प्रदेश समेत पुरे देश में बवाल मचा हुआ हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button