मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद BJP ऑफिस का घेराव करने पहुंचे आप कार्यकर्ता

भोपाल। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भोपाल में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आप पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। बता दें कि राजधानी भोपाल के सात नंबर बस स्टाप स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में दोपहर में गहमा गहमी का माहौल रहा। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दोपहर में जमकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। \
मध्यप्रदेश में घोटाले के लगाए आरोप
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश में भी कई घोटालों के आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। आप के पंकज सिंह ने कहा कि जिस तरह से मनीष सिसोदिया को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया। देश में यह अनोखी घटना है। शिक्षा मंत्री सिसोदिया ने पूरी दुनिया में शिक्षा के क्षेत्र में भारत का नाम रोशन किया है। उन्हें आबकारी घोटाले में पकड़ा जा रहा है। एक तरफ अच्छा काम करने वाले सिसोदिया को पकड़ा गया है, दूसरी तरफ बड़े-बड़े घोटाले करने वाले अडानी को खुलेआम छोड़ा जा रहा है। इडी और सीबीआई वहां भी जांच करें। साथ ही सिंह ने कहा कि बीजेपी आम आदमी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई है। गिरफ्तारी अडानी की होनी चाहिए थी। मोदी सरकार ने सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर न केवल उप मुख्यमंत्री को गिरप्तार किया, बल्कि दिल्ली में 18 लाख गरीब बच्चों के भविष्य को गिरफ्तार किया है। मोदी सरकार एक के बाद एक विपक्ष के लोगों की आवाज कुचलने पर उतारू है।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री @msisodia जी की गिरफ्तारी के खिलाफ भोपाल में प्रदर्शन कर रहे @AamAadmiParty कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार।@ArvindKejriwal @SandeepPathak04 pic.twitter.com/zCQd9m65Wr
— AAP Bhopal M.P. (@AAPBhopal) February 27, 2023