ग्लोबल गूंजताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

अडानी को फिर लगा झटका, TOP-20 अमीरों की लिस्ट से हुए बाहर

भारत के शेयर मार्किट में खलबली मचने वाले दिग्गज बिजनेसमैन और अदानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी एक बार फिर दुनिया के टॉप-20 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के मुताबिक, शुक्रवार को गौतम अडानी टॉप-20 अमीरों की लिस्ट से बहार हो गए हैं। आपको बता दें कि उनकी नेटवर्थ में कुल 5.7 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है। जिसके पीछे अडानी के शेयरों में गिरावट होना माना जा रहा है। वहीं शुक्रवार को शेयर बाजार खुलते ही अदानी ग्रुप के सभी शेयर गिरते नजर आये।

जानिए किस नंबर पर फिसले हैं गौतम अडानी
मिली जानकारी के मुताबिक गौतम अडानी अमीरों की लिस्ट में 21वें नंबर पर खिसक गए हैं। उनकी कुल संपत्ति घटकर 59.3 अरब डॉलर रह गई है। वहीं दुनिया में लुई वुइटन के सीईओ और मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। जिनकी कुल नेटवर्थ 213.5 अरब डॉलर है। साथ ही दूसरे नंबर पर टेस्ला और ट्विटर के मालिक एलन मस्क हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 195.3 अरब डॉलर है। वहीं तीसरे नंबर पर Amazon के फाउंडर जेफ बेजोस जिनकी कुल संपत्ति 121.4 अरब डॉलर है।

अडानी के शेयर की हालत खराब
शेयर बाजार खुलते ही शुक्रवार को अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वहीं अदानी पावर, अदानी विल्मर, अदानी ट्रांसमिशन और अदानी टोटल गैस के शेयरों में 5-5 फीसदी की गिरावट आई। ऐसे में अदाणी ग्रुप के शेयरों में गिरावट से उनकी नेटवर्थ में भी कमी आई है। उनकी कुल संपत्ति घटकर 59.3 अरब डॉलर रह गई है। अडानी के शेयरों में लगातार गिरावट की वजह से गौतम अडानी दुनिया के टॉप-3 अमीरों की लिस्ट से फिसलकर 21वें नंबर पर आ गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button