भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

भोपाल : हालही में भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा को व्हाट्सएप कॉल करके जान से मारने की धमकी दी गई थी।
आरोपी ने प्रज्ञा ठाकुर को इब्राहिम कासकर के नाम से जान से मारने की धमकी दी थी। उनसे खुद को इब्राहिम कासकर का आदमी बताया था। जिसके बाद इस मामले में प्रज्ञा ठाकुर ने टीटी नगर थाने में एफ आई आर दर्ज कराई थी। बाद में इस मामले की जांच भोपाल के क्राइम ब्रांच ने शुरू की थी।
वहीं, अब इस मामलें में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मध्यप्रदेश पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दे कि आरोपी के खिलाफ भोपाल क्राइम ब्रांच ने लुक आउट नोटिस जारी किया था। इस नोटिस के बाद एयरपोर्ट पर आरोपी की लगातार निगरानी की जा रही थी। जैसे ही आरोपी दुबई से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा वैसे ही उसे सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी का नाम नासिर है।वो पेशे से प्लंबर है। दुबई में प्लंबरिंग करता है। आरोपी अहमदाबाद का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की पूछताछ में पता चला है कि नासिर ने एक समुदाय के खिलाफ प्रज्ञा ठाकुर की बयानबाजी से नाराज होकर उन्हें धमकी दी थी।
बहरहाल, क्राइम ब्रांच आरोपी नासिर से पूछताछ में जुटी हुई है।