सभी खबरें

ग्वालियर के डाकघर भवन में राष्ट्रीय ध्वज की रस्सी बदलते समय हादसा, तीन कर्मचारियों की मौत

ग्वालियर: ग्वालियर में डाकघर भवन पर राष्ट्रीय ध्वज की रस्सी बदलते समय शनिवार सुबह हादसा हो गया जिसमे 3 कर्मचारियों की मौत हो गई और 1 गंभीर रूप से घायल है. स्वन्त्रता दिवस की तैयारी करते समय कर्मचारी झंडे की रस्सी बदलने के लिए क्रेन पर चढ़े ही थे लेकिन अचानक क्रेन का जैक उखड़ गया और क्रेन की ट्रॉली पलट गई जिसमें 4 कर्मचारी थे. चारों कर्मचारी सिर के बल पहली मंजिल की छत पर गिर गए।

हादसे के बाद मौजूद लोग चारों कर्मचारियों को जय आरोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने तीनो को मृत घोषित कर दिया. इस घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट भी घटना स्थल पहुंचे.

क्रेन की ट्रॉली में दमकल कर्मचारी प्रदीप राजौरिया, कुलदीप डंडौतिया, डाकघर चौकीदार विनोद शर्मा सहित 4 लोग खड़े थे. वह ट्रॉली में सवार होकर झंडे तक पहुंचे ही थे कि जिस जैक पर क्रेन खड़ी थी वह टूट गया. इससे क्रेन पलट गई.  क्रेन के पलटते ही ट्रॉली सहित सभी कर्मचारी नीचे आ गिरे. स्थानीय लोगों ने पुलिस, नगर निगम को सूचना दी. तत्काल पुलिस वहां पहुंची और लोगों की मदद से घायलों को निकालकर एंबुलेंस से जय आरोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया.

इस घटना के बाद नगर निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और अपने साथियों की इस तरह हुई मौत पर आक्रोश जताया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button