ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP के खरगोन में हुआ बस हादसा: 22 लोगों की मौत

भोपाल। मध्यप्रदेश के खरगोन में अलसुबह दर्दनाक हादसा हो गया। जहां यात्रियों से भरी एक बस पुल से सीधे नदी में जा गिरी। इस हादसे में 22 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में अभी तक कुल 22 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों के अधिकृत नाम और पते भी सामने आ गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट बैठक में खरगोन में बस दुर्घटना में मृतकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक में बताया कि बस दुर्घटना में अब तक प्राप्त जानकारी में 22 लोगों की असामयिक निधन हुआ है। राज्य शासन की ओर से कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री कमल पटेल खरगोन जायेंगे।

बता दें कि हादसे में डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीँ CM शिवराज ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख एवं घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

मृतकों के नाम पते

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button