सभी खबरें

आगर/मालवा:- झोलाछाप डॉक्टर कर रहे हैं संतरे के पेड़ के नीचे मरीजों का इलाज, प्रशासन ने की कार्रवाई

आगर/मालवा:- झोलाछाप डॉक्टर कर रहे हैं संतरे के पेड़ के नीचे मरीजों का इलाज, प्रशासन ने की कार्रवाई

 

 मध्य प्रदेश के आगर मालवा में इन दिनों मरीज कोविड वार्ड में भर्ती होने की वजह से अस्पताल में इलाज नहीं कराने जा रहे हैं. इसका फायदा उठाकर अब झोलाछाप डॉक्टरों ने उनका इलाज संतरे के पेड़ के नीचे करना शुरू कर दिया था.

 सुसनेर के पिडावा के पास के मुख्य सड़क के पास ही मरीजों का इलाज किया जा रहा था. यहां ग्राम धनिया खेड़ी से करीब आधा किलोमीटर दूर एक संतरे का बगीचा है जहां झोलाछाप डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज करना शुरू कर दिया है. पेड़ों पर ही सलाइन लटका दी गई है यहां आसपास के करीब 10 गांवों के लोग इलाज कराने आते हैं. ना तो कोई सोशल डिस्टेंसिंग है और ना ही किसी तरह के नियमों का पालन किया जा रहा है लोगों ने मास्क तक नहीं लगाए हैं.

 

 मामला संज्ञान में आते ही प्रशासन ने इन झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई हुई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button