खितौला :- मानवता हुई फिर से शर्मसार, चोपड़ा धाम में हुई संत की हत्या
.jpeg)
खितौला :- मानवता हुई फिर से शर्मसार, चोपड़ा धाम में हुई संत की हत्या
खितौला से अमन की रिपोर्ट:- खितौला में अपराधियों द्वारा एक दर्दनाक वाकये को अंजाम दिया गया जहाँ पर चोपड़ा धाम में सन्त की हत्या कर आधा किमी दूर शव को फेंक दिया गया.खितौला थाना के अंतर्गत सरदा के जंगल मे मेन रोड से करीब 3 किमी दूर स्थित चोपड़ा धाम मन्दिर के संत भैया लाल महाराज करीब 85 वर्षीय की हत्या कर जंगल मे करीब आधा किमी जाकर शव की शिनाख्त हुई। जानकारी के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है.और अब जांच शुरू कर दी गई हैै. आरोपियों का तलाश जारी है।

क्या है पूरा मामला:-
खितौला अंतर्गत सरदा के जंगल चौपड़ा धाम की घटना, थाने में दर्ज थी गुमशुदगी की रिपोर्ट सिहोरा खितौला पान उमरिया रोड पर सरदा के जंगल में बने चौपड़ा धाम के पुजारी की लाश गुरुवार सुबह मंदिर से करीब पांच मीटर दूर नाली में मिट्टी के नीचे दबी मिलने से सनसनी फैल गई। लाश मिलने की खबर लगते ही सिहोरा एसडीओपी भावना मरावी और खितौला थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। लाश के नाले में मिट्टी में दबे होने से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि उनकी हत्या कर लाश को वहां गड़ा दिया गया है। फिलहाल पुलिस साक्ष्यों को जुटाने में लगी हुई है।
पुलिस से हासिल जानकारी के मुताबिक खितौला-पान उमरिया रोड से करीब 3 किलोमीटर अंदर जंगलों के बीच चौपड़ा धाम मंदिर में महंत भैया लाल यादव (85) करीब 20 वर्षों से रह रहे थे। वह बहोरीबंद की सुंदरसी पट्टी के रहने वाले थे। 30 अप्रैल को उनका मोबाइल फोन बंद आने पर उनके भाई रामगोपाल यादव चोपड़ा धाम पहुंचे,लेकिन वहां पर महंत का कोई पता नहीं चला। आसपास पता करने पर उनकी कोई जानकारी नहीं लगी। इसके बाद उन्होंने बुधवार को खितौला थाने में महंत की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
रात में चली पुलिस की खोजबीन, बदबू आने पर चला पता : महंत के गायब होने और गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद खितौला बाजार पुलिस चोपड़ा धाम पहुंची और आसपास के जंगलों में महंत की खोजबीन शुरू हुई। सुबह मंदिर से कुछ दूरी पर महंत की लकड़ी की घुटनिया मिली। खोजबीन के दौरान करीब पांच सौ मीटर दूर नाले में एक जगह मिट्टी में बदबू आने पर पुलिस को शक हुआ। जिसके बाद पुलिस ने एसएफएल टीम को जानकारी दी।
डीकंपोज हो चुकी थी बॉडी, आ रही बदबू :
जबलपुर(Jabalpur) से पहुंची टीम ने पुजारी के कमरे और मंदिर के आसपास के आवश्यक नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में खुदाई के बाद लाश को बाहर निकाला गया लाश बुरी तरह डीकंपोज हो चुकी थी और उससे तेज बदबू आ रही थी। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कार्यवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हूए मामले को जांच में लिया है।
भावना मरावी एसडीओपी सीहोरा का कहना है कि पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। आसपास मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।




