इंदौर:- गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए की दूसरों की खुशी छीनने की कोशिश, पानी भरकर टॉसिलिजुमैब ढाई ढाई लाख में बेचा

इंदौर:- गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए की दूसरों की खुशी छीनने की कोशिश, पानी भरकर टॉसिलिजुमैब ढाई ढाई लाख में बेचा
इंदौर :- इन दिनों जब संकट की घड़ी में लोग दवाओं के लिए क्या कुछ नहीं कर रहे हैं तो ऐसे में ही कई लोग लोगों की मजबूरी का फायदा उठा कर उनका इस्तेमाल कर रहे हैं. हाल ही में भोपाल के जेके अस्पताल का एक मामला सामने आया था. अब इसके बाद इंदौर से एक और मामला सामने आया है. पैसे की लालच में लोग क्या कुछ नहीं कर रहे. परिजन मरीजों को बचाने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर रहे हैं और लोग इनके साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. इंदौर में एक व्यक्ति ने पानी भरकर टॉसिलिजूमैब के इंजेक्शन ढाई ढाई लाख रुपए में बेच दिए.
जैसे-जैसे उसके पास पैसे आते गए उसने फ्रिज कूलर वाशिंग मशीन अलमारी इत्यादि चीजें खरीद ली और इसके साथ ही अपने घर में साल भर का राशन भी खरीद कर रख लिया इसके साथ ही गर्लफ्रेंड को महंगे कपड़े और गिफ्ट भी दिए. गर्लफ्रेंड से वादा भी किया कि जैसे ही लॉकडाउन खुलेगा वह उसे घुमाने कहीं दूर ले जाएगा.
पर अब यह आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है.
इंदौर पूर्व के एसपी आशुतोष बागरी के मुताबिक पानी भरकर tocilizumab इंजेक्शन बेचने के मामले में पकड़े गए सुरेश यादव के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी
सुरेश नहीं है बात कबूली है कि उसने 5 से 6 लोगों को 2 से ढाई लाख रुपए में इंजेक्शन बेचा है.




