सभी खबरें

शायद में जिंदा नहीं रहूंगा, लेकिन देखना इस देश की एक बच्‍ची हिजाब पहनकर PM भी बनेगी : असदुद्दीन ओवैसी

कानपुर : कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद अब देश के अलग अलग राज्यों में देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही इस विवाद पर राजनीतिक दलों के नेताओं की अलग अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रहीं है।

अब इस मामलें में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का एक बार फिर बड़ा बयान सामने आया है।

दरअसल, ओवैसी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्‍ट किया है। जिसमें उन्‍हें कहते सुना जा रहा है की : कानपुर की जनता तुम याद रखना मैं जिंदा रहूं या ना रहूं देखना एक दिन इस देश की एक बच्‍ची हिजाब पहनकर प्रधानमंत्री भी बनेगी।

वो कह रहे है कि हम अपनी बेटियों को इंशा अल्‍लाह, अगर वे ये फैसला करती हैं कि अब्‍बा-अम्‍मी मैं हिजाब पहनूंगी, तो अब्‍बा-अम्‍मी पहले बोलेंगे बेटा पहन, तुझे कौन रोकता है। हम देखेंगे। हिजाब पहनेंगे, नकाब पहनेंगे कॉलेज भी जाएंगे. कलेक्‍टर भी बनेंगे। डॉक्‍टर भी बनेंगे, बिजनेस मैन, एसडीएम भी बनेंगे।

गौरतलब है कज कर्नाटक में हिजाब को लेकर उठे विवाद पर सियासी गलियारों में पारा गर्म है। कर्नाटक से लेकर गुजरात तक इस मामले पर प्रदर्शन हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button