
अलीगढ़। शादियों के लिए जोड़ो तो ऊपर वाला ही बना कर भेजता है। यह बात बिलकुल सच बैठी अलीगढ़ में जहां वैलेंटाइन डे के दिन जीवनगढ़ इलाके में साढ़े तीन फीट के दूल्हे इमरान और तीन फीट की दुल्हन खुशबू की शादी हुई। यह अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।
अलीगढ़ के जीवनगढ़ की गली नंबर 8 में इमरान अपनी मां बिरजिस के साथ रहते हैं। इस शादी के बाद से दोनों परिवार बहुत खुश हैं। उनका कहना है कि उन लोगों की बहुत बड़ी चिंता अब खत्म हो गई हैं। इमरान और खुशबू हमेशा खुश रहें। आपको बता दें कि दूल्हे इमरान की उम्र 26 साल है और दुल्हन खुशबू 22 साल की है। इमरान के भाई-बहनों की शादी हो चुकी है। मगर, कम हाइट होने के कारण इमरान की हाइट की दुल्हन नहीं मिल रही थी। दोधपुर में एक होटल में काम करने वाले इमरान की मां को मां को पटवारी नगला भगवान गड़ी में रहने वाली खुशबू के बारे में जानकारी हुई। इसके बाद इमरान की मां ने खुशबू के परिवार से संपर्क किया और अपने मन की बात बताई। 22 साल की हो चुकी खुशबू के परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया। और दोनों की परिवार ने इमरान और खुशबू का निकाह रविवार को बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न कराया। शादी करने के बाद दूल्हा-दुल्हन के परिवार के लोग बहुत खुश नजर आए।