छतीसगढ़ के हाथियों का MP में खौफ

अनूपपुर। छतीसगढ़ में दहशत फैलाने वाले हाथियों का झुंड अब मध्यप्रदेश के अनूपपुर पहुंच चूका है। जिसके चल्हत्ते पूरे जिले में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन अमला हाथियों के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है। फ़िलहाल वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने और जंगल क्षेत्र में नहीं जाने की सलाह दी है। अभी हाथियों का दल यूके लिप्टिस प्लांटेशन में उत्पात मचा रहे हैं। छत्तीसगढ़ से लगातार हाथियों का दल अनूपपुर आ रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हालांकि वन विभाग की टीम उनके हर मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है। इसके साथ ही गांव में हाथियों से सतर्क रहने के लिए मुनादी भी विभाग द्वारा कराई गई है।

बताया जाता है कि 15 जून को यही हाथियों का झुंड परिक्षेत्र जैतहरी के कदमसरा के जंगल में आ गया था। पांच दिनों तक ठहरने के बाद वापस छत्तीसगढ़ की सीमा में चले गए थे। फिर से वापस जिले के सीमावर्ती गांव में पहुंच गए है।

Exit mobile version