कांग्रेस चुनाव समिति और कैंपेन कमेटी की बैठक में शामिल नहीं होंगे अजय सिंह, BJP ने कसा तंज

भोपाल। मध्य प्रदेश में रविवार को कांग्रेस चुनाव समिति और कैंपेन कमेटी की बैठक होगी। बैठक में पूर्व नेता प्रतिपक्ष और विंध्य के दिग्गज नेता अजय सिंह शामिल नहीं होंगे। अजय सिंह ने पीसीसी को शामिल नहीं होने की जानकारी दी है। उन्होंने अपने इलाके में कार्यक्रम का हवाला दिया है। वहीँ अजय सिंह के बैठक में शामिल नहीं होने पर बीजेपी ने कांग्रेस पर गुटबाजी का आरोप लगाया है। बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि अजय सिंह को स्क्रीनिंग कमेटी में शामिल नहीं करने के कारण वह नाराज है। अजय सिंह के धुर विरोधी कमलेश्वर पटेल को कमलनाथ ने स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य बनाया है। कमलनाथ अपनी चक्की में अजय सिंह को लगातार पीस रहे थे इसलिए मीटिंग से किनारा किया है।

नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर लिखा कि कांग्रेस की चुनाव समिति और चुनाव अभियान समिति की पहली बैठक आज…पहली बैठक से ही पूर्व नेता प्रतिपक्ष आज रहेंगे गायब…कमलनाथ जी अपनी चक्की में उन्हें लगातार पीस रहे थे। पहले विंध्य क्षेत्र के सबसे बड़े कद्दावर नेता होने के बावजूद उनको छोड़, उनके घुर विरोधी कमलेश्वर पटेल को श्री नाथ जी ने स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य बनाया।

Exit mobile version