पॉलिटिकल डोज़

नेहरू-गांधी परिवार पार्टी की ताकत थी – शशि थरूर

कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर ने कांग्रेस में नेहरू-गांधी परिवार की भूमिका की प्रसंशा की और कहा कि, यह पार्टी की ताकत थी। थरूर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (ट्विटर) पर लिखा कि, नेहरू-गांधी परिवार की कांग्रेस में गहरे संबंध को दृढ़ता से रेखांकित किया। आपको बता दें कि, थरूर की टिप्पणियां उनकी पिछली टिप्पणियों के बाद आई हैं।

खड़गे होंगे भारत के पहले दलित प्रधानमंत्री – थरूर

शशि थरूर ने अपने पहले बयान में कहा था कि, 2024 के लोकसभा चुनावों में विपक्षी ‘INDIA’ गठबंधन की जीत की स्थिति में प्रधानमंत्री पद के लिए संभावित उम्मीदवारों का सुझाव दिया था। शशि शरूर ने कहा था कि, उस स्थिति में खड़गे या राहुल गांधी को नामांकित किया जा सकता है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि, यह या तो पार्टी के अध्यक्ष खड़गे होंगे, जो भारत के पहले दलित प्रधानमंत्री होंगे, या फिर राहुल गांधी, क्योंकि कई मायनों में यह (कांग्रेस) एक परिवार संचालित पार्टी है।

राहुल पार्टी के भीतर होने वाले चुनाव में कार्यकर्ताओं की पहली पसंद होंगे

वहीं अपने बयान पर सफाई देते हुए CWC के सदस्य ने कहा कि, वह उनका सार्वजनिक बयान नहीं था। वहीं टिप्पणियों को गलत तरीके से पेश करने पर चिंता जताते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि, हां, में नियमित तौर पर कहता रहा हूं कि, नेहरू-गांधी परिवार का DNA अभिन्न रूप से कांग्रेस पार्टी से जुड़ा है। शशि थरूर ने आगे अपने बयान में कहा – जो मैंने नहीं कहा है, वह है कि, मुझे कोई आशंका नहीं है कि, राहुल गांधी पार्टी के भीतर होने वाले चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पहली पसंद होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button