31 अक्टूबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

एमपी के चुनावी रण में उतरी बीजेपी की चुनावी फौज…

एमपी विधानसभा चुनाव की तारीफ बहुत ही पास आ गई है, इसी के साथ चुनावी प्रचार भी अब पूरे शबाब पर आ गया है।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज करेंगे तूफानी प्रचार। अनुपपुर, मंडला, बालाघाट और जबलपुर में करेंगे प्रचार। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, भिण्ड, दतिया, शिवपुरी और मुरैना में करेंगे चुनावी प्रचार।

केन्द्रीय मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण इंदौर में करेंगी प्रेस कांफ्रेंस। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय आगर, शाजापुर में करेंगे चुनावी प्रचार। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बुरहानपुर में बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में करेंगे प्रचार

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कटनी, सतना, सागर और रायसेन में करेंगे प्रचार। केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर में जाएंगे प्रचार करने। उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य टीकमगढ़ की विधानसभाओं में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगे चुनाव प्रचार।

केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे इंदौर के अभय प्रशाल कॉन्फ्रेंस हॉल में पत्रकार वार्ता को करेंगी संबोधित। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सुबह 11 बजे आगर जिले की आगर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे, दोपहर 12.30 बजे शाजापुर जिले के मक्सी विधानसभा में रोड शो में शामिल होंगे।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।