ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़राज्यों सेसभी खबरें

महाकाल मंदिर के नैवेद्य कक्ष के पास गिरी दीवार, टला हादसा

उज्जैन। सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगती हैं। और इन दिनों महाकाललोक में द्वितीय चरण का कार्य चल रहा है। जिसमें लापरवाही भी देखने को मिल रही है। गुरुवार को निर्माण कार्य के दौरान अचानक एक दीवार गिर गई। अच्छी बात यह रही कि उस दौरान वहां कोई मौजूद नहीं था। बता दें कि यह दीवार कोटी तीर्थ कुंड के पास नैवेध कक्ष से लगी हुई है। घटना के वक्त वहां कोई नहीं था वरना कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती थी।

आपको बता दें कि श्रावण माह लगते ही देश के कोने कोने से भक्त बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की अधिक संख्या के बीच ऐसा हादसा होना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button