31 अक्टूबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

MP में कुदरत का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से 27 मनरेगा मजदूर झुलसे

कटनी। मध्यप्रदेश में गरज चकम के साथ बारिश का दौर जारी है। इसी बीच कटनी जिले के विजयराघवगढ़ के तहत तालाब में काम करने गए मजदूर आकाशीय बिजली के चपेट में आ गए। जिसमें 27 मजदूर झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना विजयराघवगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत भैसवाही की है। ग्राम में मनरेगा के तहत तालाब में काम कराया जा रहा है। आज सुबह काम करने गए कुछ मजदूर बारिश होने के कारण पेड़ के नीचे बैठे थे, तभी आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरने से 27 मजदूर इसके चपेट में आ गए और बुरी तरह से झुलस गए।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।