BJP बंद कराना चाहती है स्कूल, ये है अनपढ़ गंवार की पार्टी : मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इस समय केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है। उन्होंने कहा कि CBI और ED सब कुछ बहाना है, वह किसी भी रेड से नहीं डरते। 4 साल पहले भी भाजपा ने रेड डलवाई थी लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा। सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी सिर्फ रेड डालना जानती है और हम स्कूल बनाना जानते है।
सिसोदिया ने कहा कि शराब घोटाले में कोई गड़बड़ी मालूम नहीं हुई तो स्कूल बनाने में गड़बड़ी की बात कर रहे हैं। मेरे यहां रेड डाले 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक यह इस बात की जानकारी नहीं दे सके हैं कि वहां क्या मिला है?
दरअसल, इस समय दिल्ली में स्कूलों को बनाने में भ्रष्टाचार किए जाने की बात पर सियासी मतभेद छिड़ा हुआ है। मनीष सिसोदिया के घर CBI ने रेड भी डाली है। क्योंकि दिल्ली में शिक्षा विभाग का जिम्मा मनीष सिसोदिया ही संभालते हैं।
सिसोदिया ने कहा कि जब भाजपा को शराब मामले में कुछ नहीं मिला तो उन्होंने शिक्षा में भ्रष्टाचार किए जाने का मामला उठा लिया। केंद्र सरकार ये चाहती है कि दिल्ली के सरकारी स्कूल बंद हो जाए इसलिए वह फर्जी FIR करवा रही है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी को स्कूल के भ्रष्टाचार में कोई दिलचस्पी नहीं है, बल्कि वह तो यह चाहती है कि स्कूल बंद हो जाए। ये अनपढ़ गंवार की पार्टी है जो चाहती है कि देश भी अनपढ़ गंवार रहे। उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बीजेपी जितनी भी बातें कर रही है वह सारी झूठी है, दिल्ली के सारे स्कूल बहुत ही अच्छे हैं।

.jpg)


