पश्चिम बंगाल : मंत्री की करीबी पर ED का छापा, घर से मिले 20 करोड़ नगद, जांच एजेंसी को है ये शक

पश्चिम बंगाल : शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पश्चिम बंगाल के उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर पर छापा मारा। इस कार्रवाई में मुखर्जी के घर से 20 करोड़ रुपए नगद बरामद हुए। ED अधिकारियों ने 500 और 2000 के नोटों को गिनने के लिए काउंटिंग मशीन की मदद ली। इसके अलावा अर्पिता के घर से 20 से अधिक मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। हालांकि अभी तक यह नहीं साफ हो पाया है अर्पिता इतने फोन का इस्तेमाल किसलिए कर रही थीं।
जांच एजेंसी को शक है कि ये पैसे स्कूल सेवा आयोग (SSC) घोटाले में कमाए गए हैं। वहीं, ED के अफसर SSC भर्ती घोटाले के सिलसिले में द्योग मंत्री पार्थ चटर्जी से भी पूछताछ की। बताया जा रहा है कि SSC के माध्यम से शिक्षकों की नियुक्ति के लिए करोड़ों रुपए का लेनदेन किया गया। जब यह घोटाला हुआ था, उस समय पार्थ चटर्जी शिक्षा मंत्री थे। जबकि, वर्तनाम में अभी वे ममता बनर्जी सरकार में उद्योग मंत्री हैं। अर्पिता (दाएं) को पार्थ का बेहद करीबी बताया जाता है।
बता दे कि ED ने पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग और पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड में भर्ती घोटाले की जांच भी की है। इसके अलावा ED की टीम ने पार्थ चटर्जी, शिक्षा राज्य मंत्री परेश सी अधिकारी, MLA माणिक भट्टाचार्य के घर समेत 13 जगहों पर छापेमारी की। हालांकि इनके यहां कोई नगदी नहीं मिली।




