सभी खबरें

MP: कृषि क्षेत्र में आय दोगुना होना दूर, घट गई किसानों की आय! संसद में पेश की गई रिपोर्ट

MP: कृषि क्षेत्र में आय दोगुना होना दूर, घट गई किसानों की आय! संसद में पेश की गई रिपोर्ट

 

 

 

भोपाल:- लोकसभा और राज्यसभा में पेश की गई रिपोर्ट के मुताबिक मध्यप्रदेश के किसानों की मासिक आय 1401 रुपए कम हो गई है।

इस मामले को लेकर अब कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो रही हैं मध्य प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए कांग्रेस ने कहा कि किसानों की आय दोगुना होना दूर, 

 मध्यप्रदेश में घट गई किसानों की आय;

लोकसभा और राज्यसभा में पेश की गई रिपोर्ट के मुताबिक मध्यप्रदेश के किसानों की मासिक आय 1401 रुपए कम हो गई है।

शिवराज जी,

आपके 17 सालों का ये हासिल है?

https://twitter.com/INCMP/status/1508724083579568130?t=6t_weU86ReOkdGzQ3d-sZg&s=19

प्रदेश का यह हाल तब है जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद को किसानपुत्र बताते नहीं थकते हैं और केंद्रीय कृषिमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मध्यप्रदेश के कद्दावर नेता हैं। किसानों के हित की बात मध्य प्रदेश सरकार अक्सर कर करती रहती है लेकिन आय दोगुनी होने की जगह घट चुकी है.

संसद की कृषि पर बनी स्टैंडिंग कमेटी की लोकसभा और राज्यसभा में पेश की गई रिपोर्ट के द्वारा यह जानकारी मिली कि साल 2015-16 में मध्यप्रदेश के एक किसान प​रिवार की आय 9740 रुपए प्रतिमाह थी जो साल 2018-19 में घटकर 8339 रुपए हो गई। कमेटी के मुताबिक मध्यप्रदेश के अलावा झारखंड, उड़ीसा और नागालैंड के किसानों की आय में भी कमी आई है।

 

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीते साल शीतकालीन सत्र में एक सवाल पूछा गया सवाल यह था कि सरकार के पास किसानों की आय को लेकर कोई डेटा है या नहीं? कृषि मंत्री कमल पटेल ने यह कहा था कि कृषि मंत्रालय का काम किसानों की आय का हिसाब रखना नहीं है। यानी मध्य प्रदेश सरकार किसानों की आय का कोई भी डाटा नहीं रखती.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button