सभी खबरें

राष्ट्रीय खिलाड़ी स्वर्गीय रवि कुशवाहा की स्मृति में क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता हुई संपन्न 

सिहोरा:- राष्ट्रीय खिलाड़ी स्वर्गीय रवि कुशवाहा की स्मृति में आर के मेमोरियल स्पोर्ट्स क्लब खुड़ावल एवं सिहोरा के तत्वाधान में क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन शहीद स्मारक वीरभूमि खुड़ावल मैदान में आयोजित किया गया। जिसमें पुरुष वर्ग के लिए 10 किलोमीटर महिला वर्ग के लिए 6 किलोमीटर एवं 40 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग के लिए 4 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में नेत्रहीन महिला अंतर्राष्ट्रीय जूडो चैंपियन जानकीबाई विशेष रूप से उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्रीय गान के साथ प्रारंभ हुआ तत्पश्चात दौड़ प्रतियोगिता प्रारंभ की ग‌ई। 


लॉन्च की भर्तियां प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में प्रथम बलिया उत्तर प्रदेश के चंदन सिंह चौहान, द्वितीय कटनी के यश शर्मा एवं अमगवां के सुखदेव पटेल तृतीय स्थान पर रहे विजेताओं को नगद राशि के अलावा मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए एवं सभी प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। जूडो चैंपियन जानकीबाई को नगद राशि प्रदान कर सम्मान किया गया कार्यक्रम में अध्यक्ष विजय कुमार कुशवाहा मुख्य अतिथि मेजर अजय शुक्ला विशिष्ट अतिथि विनय असाटी शहीद अश्विनी काछी एवं रामेश्वर उपाध्याय के परिजन,काशी वर्मा, जानकीबाई, क्लब के सदस्य एस सी मंसूरी अशोक राय आलोक ब्यौहार रमाकांत यादव, राजकुमार वर्मन, नितिन खरे, राम लखन तिवारी, नकुल पटेल, सुखदेव पटेल, रविकांत यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button