इंदौर : शराब का गिलास हाथ में लेकर थिरके CMHO, नाइट कर्फ़्यू के दौरान चलती रहीं पार्टी

इंदौर : इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बी.एस.सैत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो हाथ में गिलास लेकर ‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’ गाने पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।
कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने वीडियो को ट्वीटर पर शेयर करते हुए लिखा कि – वाइरल इस विडीओ में शराब का गिलास हाथ में लेकर डांस कर रहे यह अधिकारी इंदौर के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख बताये जा रहे है और यह विडीओ एक फार्म हाउस पर नाइट कर्फ़्यू के दौरान देर रात हुई पार्टी का बताया जा रहा है। जब इंदौर में दो हज़ार से अधिक कोरोना के केस रोज़ निकल रहे है….?
उन्होंने आगे लिखा की – “ बचपन का प्यार कही भूल नही जाना “… बग़ैर मास्क के, नाइट कर्फ़्यू के दौरान, शराब का गिलास हाथ में लेकर ठुमके लगा रहे यह अधिकारी शायद शिवराज सरकार की नई शराब नीति का स्वागत कर, ख़ुशी का इजहार कर रहे है…
हालांकि, इस पुरे मामलें पर सीएमएचओ बीएस सैत्या सफाई भी पेश की है। उन्होंने कहा कि ये निहायत ही निजी मामला है। कांग्रेस इसे सार्वजनिक कर मुद्दा बना रही है। ये गलत है। उनका कहना है कि किसी साजिश के तहत ये वीडियो वायरल किया जा रहा है। ये उनकी निजी पार्टी थी। उसमें मैं मस्ती कर रहा था। मैं ड्रिंक नहीं करता हूं। शनिवार को मेरे बच्चे बाहर से आए हुए थे, उसी की एक छोटी पार्टी घर में रखी गई थी।
मिली जानकारी के मुताबिक ये पार्टी इंदौर में खंडवा रोड स्थित के एक रिसॉर्ट में रखी गई थी। ये पार्टी नाइट कर्फ्यू के बावजूद देर रात तक चलती रही। ये वायरल वीडियो भी उसी पार्टी का बताया जा रहा है।




