सभी खबरें

MP Coronavirus : स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी का बड़ा बयान, कही ये बात

भोपाल : मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों के बीच प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है। 

मंत्री प्रभुराम चौधरी ने प्रदेश की जनता से खुद को सावधान रखने और कोरोना गाइडलाइन का पालन अनिवार्य रूप से करने की अपील की है।

मंत्री जी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बेहद कम है। संक्रमित मरीजों के लक्षण भी कम देखने को मिल रहे हैं। मरीज जल्दी स्वस्थ भी हो रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि मरीजों की अनुमानित संख्या के लिहाज से बिस्तर तैयार कर ली है। हॉस्पिटल में व्यवस्था पर्याप्त ऑक्सीजन की क्षमता भी सुनिश्चित कर ली गई है। अच्छी बात है की बीमारी गंभीर नहीं हो रही है। 

बता दे कि मध्यप्रदेश में बीते कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में काफी उछाल देखा जा रहा है, प्रदेश में हर रोज़ कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहें है। बीते 24 घंटे के भीतर 1617 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव केसों का आंकड़ा बढ़कर 4191 हो गया है। 

इसके अलावा कोरोना के नए वैरिएंट Omicron ने भी प्रदेश में चिंता को बढ़ा रखा है। वहीं, प्रदेश सरकार भी लगातार बैठकें कर कोरोना के हालात पर नज़र बनाई हुई हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button