सभी खबरें

MP में पांच नवंबर के बाद बढ़ेगी ठंड,  5 डिग्री तक गिर सकता है तापमान, जानिए मौसम विभाग के ये अनुमान…

भोपाल/निशा चौकसे:- उत्तरी तेज सर्द हवाओं की रफ्तार धीमी पड़ने के कारण राजधानी में ठंड के तेवर भी ठंडे पढ़ने लगे हैं. दिन और रात के पारे में उतार-चढ़ाव जारी है. हालांकि मौसम विभाग के अनुसार 5 नवंबर के बाद ठंड और बढ़ेगी इस दौरान दिन रात का पारा 4 से 5 डिग्री और काम होगा. शुक्रवार की रात 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ पारा शनिवार की रात 13 डिग्री पर पहुंच गया. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रात के पारे में 1 डिग्री का इजाफा हो सकता है. इधर दिन का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास ढका हुआ है. 

मौसम विज्ञान का अनुमान 
मौसम विज्ञानी ने बताया कि साउथ में बना लो प्रेशर एरिया वीक हुआ है, जिस से उतरी सर्द हवाओं की रफ्तार कम हुई है ऐसे में ठंड में भी कमी आई है. शनिवार से ही हवा के रुख में परिवर्तन दिखने लगा है. निचले स्तर पर तो हवा का रुख उत्तरी बना था, लेकिन लगभग 200 मीटर ऊपर हवाओं का रुख पूर्वी होने लगा था। रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से पाकिस्तान और उसके आसपास एक प्रेरित चक्रवात के बनने की संभावना है.
इस सिस्टम के असर से उत्तरी हवाएं आना बंद हो जाएंगी. हवाओं का दक्षिण-पश्चिमी होने से वातावरण में नमी बढ़ने लगेगी. इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगेगी. उधर पश्चिमी विक्षोभ के एक नवंबर को उत्तर भारत में प्रवेश करने पर पहाड़ों पर फिर बर्फबारी होगी. पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर हवाओं का रुख उत्तरी होते ही तापमान में एक बार गिरावट का सिलसिला शुरू हो जाएगा. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button