सभी खबरें

Congress CWC Meeting : राहुल गांधी फिर बनेंगे अध्यक्ष? सोनिया गांधी पर भी बढ़ता जा रहा दबाव…..

नई दिल्ली : आज दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होगी, ये बैठक काफी अहम मानी जा रही है, कहा जा रहा है कि इस बैठक में अध्यक्ष पद के लंबित मुद्दे को लेकर चर्चा होगी। साथ ही नए अध्यक्ष के नाम पर भी फैसला हो सकता है। इसके अलावा साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव, साथ ही आगामी उपचुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी। लेकिन अहम मुद्दा इस बैठक में अध्यक्ष पद का ही होगा। क्योंकि लंबे समय से अटके अध्यक्ष पद के चुनान कोविड पाबंदियों के चलते दो बार टले, लेकिन अब CWC इसका समय तय कर सकती है। 

कांग्रेस वर्किंग कमेटी के कुछ सदस्यों को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। सूत्र बताते हैं कि उम्मीद की जा रही है कि ये नेता एक और प्रस्ताव पारित कर सकते हैं, जिसके जरिए वे राहुल गांधी से अध्यक्ष बनने की अपील करेंगे। 

वहीं, अब तक राहुल गांधी दोबारा पार्टी अध्यक्ष बनने से इनकार कर रहे हैं। इधर, सोनिया गांधी पर इस मुद्दे के जल्द निपटारे को लेकर दबाव बढ़ता जा रहा है, निजी तौर पर देखा जाए तो राहुल गांधी ने साफ कर दिया है कि वे इस प्रक्रिया को लोकतांत्रिक होते देखना चाहते हैं, जिसका मतलब है स्पष्ट चुनाव। अब यह बात उन संभावनाओं को दूर नहीं करती, जहां एक गैर-गांधी कांग्रेस का शीर्ष पद हासिल कर सकता है, लेकिन ज्यादातर लोग यह जानते हैं कि ऐसे उम्मीदवार को शायद स्वीकार ही नहीं किया जाएगा। इसके अलावा अगर खबरों की मानें तो जी-23 के कुछ नेताओं को लगता है कि कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ उन्हें एक नॉमिनी खड़ा करना चाहिए, ताकि यह साफ हो सके कि प्रक्रिया लोकतांत्रिक है। 

बता दे कि पार्टी के नए आक्रामक रूप और खासतौर से लखीमपुर खीरी में प्रियंका गांधी की गतिविधियों को लेकर बैठक का यह समय तय किया गया है। पार्टी को उम्मीद है कि यह नई आक्रामकता उसे कई संकटों से बाहर निकलने में मदद करेगी। इन संकटों में सबसे खास कांग्रेस के मुखिया के पद को माना जा रहा है, इस परेशानी को जल्द सुलझाने की मांग भी जोर पकड़ रही है। 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button