सभी खबरें

MP: सड़कों को सुधारने चले प्रदेश के ऊर्जा मंत्री, जब गाड़ी गिरी तो अधिकारियों से कहा "फावड़ा तसला ले आओ"

MP: सड़कों को सुधारने चले प्रदेश के ऊर्जा मंत्री, जब गाड़ी गिरी तो अधिकारियों से कहा “फावड़ा तसला ले आओ”

 

ग्वालियर:– मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की सड़कों की तुलना न्यूयॉर्क की सड़कों से करते हैं पर बरसात के मौसम में सारी स्थिति उजागर हो रही हैं. सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हैं. आए दिन दुर्घटना वाली स्थिति बन जाती है.

 

 प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और ग्वालियर के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर उस वक्त नाराज हो गए जब उन्होंने गुना में बदहाल सड़कों को देखा.

 

उन्होंने यहां तक कह दिया कि फावड़ा और तसला ले आइये, मैं खुद सड़क को सुधार दूंगा. गुना दौरे के दौरान उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया था. उन्होंने बदहाल सड़कों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए.

गुना में अधिकारियों को भले ही सड़क के गड्ढे दिखाई न पड़ते हों, लेकिन प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को अच्छी तरह दिखाई दिए. उनकी गाड़ी जब खुद गड्ढे में गिरी तो नाराज हो गए. वे एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने गुना पहुंचे थे. जैसे ही ऊर्जा मंत्री का काफिला बजरंगढ़ बाईपास मार्ग की तरफ मुड़ा उनका स्वागत जर्जर सड़क और गड्ढों ने किया. टूटी हुई सड़क और उड़ती हुई धूल मिट्टी को देखकर प्रभारी मंत्री तोमर आगबबूला हो गए. प्रभारी मंत्री ने अपना काफिला रोककर गड्ढों का निरीक्षण किया और PWD विभाग के अधिकारीयों को फोन लगाकर तसला-फावड़ा लाने का आदेश दिया. मंत्री ने कहा कि वे खुद ही सड़क सुधार देंगे. मंत्री ने नाराजगी जताते हुए SDM वीरेंद्र सिंह बघेल को सड़क की मरम्मत के निर्देश दिए.

 

 इससे पहले भी ऊर्जा मंत्री बिजली की स्थितियों को देखकर ट्रांसफार्मर पर चढ़ने लगे थे. और अब उन्होंने सड़कों को सुधारने की बात कही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button