भोपाल: जन्माष्टमी के मौके पर कैदियों को मिला बड़ा तोहफा

- प्रज्ञा ठाकुर अपनी सांसद निधि से जेल में लगवाएंगी वॉटर कूलर
- प्रदेश भर के सभी कैदियों की 30 दिन की सजा होगी माफ़
- कैदियों के आवश्यक समान के लिए खोली जाएगी कैंटीन
भोपाल/प्रियंक केशरवानी :-प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज जन्माष्टमी के मौके पर केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्म का उत्सव मनाया जा रहा है, खास बात इस कार्यक्रम की तैयारी कैदियों द्वारा ही की गई है और बढ़-चढ़ कर सभी कैदी उत्साह पूर्वक जन्माष्टमी का त्यौहार मना रहे है. इसी बीच भोपाल कि सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कैदियों के लिए बड़ी सौगात लेकर घोसणा कर कहा कि सांसद निधि से वह जेल में वॉटर कूलर की व्यवस्था करवाई है।
सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से राखी मांग
जेल में कार्यक्रम के दौरान भोपाल सांसद ने कैदियों के लिए उपहार के रूप में जेल मंत्री मिश्रा से मांग राखी, जेल में रह रहे कैदियों की सुविधाओं को देखते हुए जरुरी समान के लिए कैंटीन खोली जानी चाहिए, साथ में आज के जन्माष्टमी के अवसर पर सभी कैदियों को अच्छा भोजन दिया जाए. जेल में सफाई तो रहती ही है लेकिन पानी की सुविधा नहीं रहती उनके लिए स्वच्छ पानी की व्यवस्था कराई जाए।
जेल मंत्री नरोत्तम ने कैदियों को दिया जन्माष्टमी का उपहार
केंद्रीय जेल में कार्यक्रम में जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कैदियों को बड़ा उपहार दे दिया है भोपाल जेल नहीं बल्कि प्रदेश में जितनी भी जेल है सभी कैदियों के लिए मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में सभी कैदियों की 30 दिन की सजा माफ़ होगी और साथ में उपवास वाले दिन जो कैदी उपवास रखते है उनको अच्छा भोजन उपवास वाला भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा।

.jpeg)


