कल स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी में वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश राजपूत की किताब पर होगी चर्चा

भोपाल :- स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी भोपाल में शनिवार को शाम चार बजे वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश राजपूत की हाल ही में प्रकाशित किताब चुनाव है बदलाव का पर चर्चा होगी। आपको बता दें की ब्रजेश राजपूत पत्रकारिता में पिछले पच्चीस वषों से सक्रिय हैं। अख़बार और टेलीविज़न में उन्होंने अच्छा खासा वक़्त बिताया है। वे इन दिनों एबीपी न्यूज़, भोपाल मध्यप्रदेश में विशेष संवाददाता हैं।
रोज़मर्रा की रिपोर्टिंग के साथ घुमक्क्ड़ी का शौक भी रखते हैं ब्रजेश :-
उन्हें टीवी की रोज़मर्रा की रिपोर्टिंग के साथ-साथ लिखने और चुनाव के दौरान घुम्मकड़ी का शौक है, जिसके चलते मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव 2013 पर उन्होंने अपनी पहली किताब चुनाव, राजनीति और रिपोर्टिंग के रोमांचक सच्चे किस्सों पर, दूसरी किताब ऑफ़ द स्क्रीन पर भी लिख चुके हैं तथा अब मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 पर ये किताब प्रस्तुत है, जिसमें मध्यप्रदेश में पंद्रह साल बाद कांग्रेस की सत्ता में वापसी की कहानी है।
यह सम्मान पा चुके है ब्रजेश राजपूत :-
साथ ही आपको बता दें कि राजपूत को रामनाथ गोयनका एक्सीलेंस इन जर्नलिज़म अवार्ड फॉर पोलिटिकल रिपोर्टिंग 2017, दैनिक भास्कर सम्मान 2016, मुंबई प्रेस क्लब का रेड इंक अवार्ड 2013 और दिल्ली का मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड 2012 मिल चुका है।
किताब के बारे में :-
चुनाव है बदलाव का मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 व मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव 2019 पर आधारित है। इस किताब में उन्होंने चुनाव नतीजों का विश्लेषण किया है | उन्होंने पार्टियों को मिले वोट प्रतिशत, सीटों में बदले नतीजे और उनके कारणों का और उनसे जुड़े सवालों के जवाब दिये है |
कार्यक्रम की जानकारी समय व स्थान :-
- स्थान :- स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी भोपाल
- दिनांक :- 25 जनवरी शनिवार
- समय :- शाम 4 बजे
- नोट :- इस कार्यक्रम में सभी शामिल हो सकते हैं