सभी खबरें

मप्र देश का पहला राज्य जहां हर जिले में पेट्रोल ₹100 के पार,

मप्र देश का पहला राज्य जहां हर जिले में पेट्रोल ₹100 के पार,

 

भोपाल:- मध्य प्रदेश में लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उछाल हो रहा है बताते चले कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जहां सभी जिलों में पेट्रोल ₹100 के पार पहुंच चुका है.

भोपाल में आज इसमें जबरदस्त 5 रुपये का उछाल आया. मध्यप्रदेश में पेट्रोल की औसत कीमत देश में सबसे ज्यादा है.मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य जहां हर जिले में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार कर गया है.प्रदेश में पेट्रोल की औसत कीमत 102.92 रुपये प्रति लीटर हो गयी है.पेट्रोल के बढ़ते दामों में दूसरे नंबर पर राजस्थान है.

 

गुजरात पहुंचे केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से सवाल पूछा गया कि क्या आसमान छू रही डीजल-पेट्रोल की कीमतें कम होंगी? जवाब में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अभी सरकार की आमदनी काफी कम हो चुकी है. वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान आमदनी कम रही और इसके 2021-22 में भी कम रहने के आसार हैं. उन्होंने कहा कि आमदनी कम हुई है और सरकार का खर्च बढ़ा है.

 

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हेल्थ सेक्टर में खर्च बढ़ा है. वेलफेयर एक्टिविटीज में भी सरकार खर्च कर रही है. उन्होंने कहा कि बढ़े खर्च और कम हुई आमदनी को देखते हुए डीजल-पेट्रोल के दाम कम करने का यह सही वक्त नहीं है. देश के पेट्रोलियम मंत्री ने साफ कहा कि डीजल और पेट्रोल के दाम फिलहाल कम नहीं होंगे. उन्होंने इसकी कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के कारण भी बताए.

 

पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि डीजल और पेट्रोल की कीमतों में इजाफे के पीछे मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी है. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है. डीजल और पेट्रोल की कीमतें इसलिए बढ़ रही हैं. गौरतलब है कि डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर नीति आयोग के वाइस चेयरमैन राजीव कुमार ने कहा था कि सरकार को कुछ करना चाहिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button