1 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

MP Corona : शिवराज सरकार का एक और बड़ा निर्णय, इसपर 15 जून तक लगाई रोक

MP Corona : शिवराज सरकार का एक और बड़ा निर्णय, इसपर 15 जून तक लगाई रोक

मध्यप्रदेश/भोपाल : प्रदेश में कोरोना (corona) की दूसरी लहर कम हो रही है लेकिन भीड़ बढ़ने से संक्रमण की रफ्तार तेज ना हो। इसके लिए शिवराज सरकार ने एक और बड़ा निर्णय लिया गया हैं। 

बता दे कि मध्यप्रदेश में अंतर्राज्यीय बसों के परिचालन का स्थगन जारी रहेगा। प्रदेश सरकार द्वारा 15 जून तक के लिए बसों के परिचालन को स्थगित कर दिया गया हैं। इस संबंध में परिवहन विभाग द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। 

जारी आदेश के मुताबिक मध्य प्रदेश राज्य के अंदर यात्री बस वाहनों का महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश की सीमा से प्रवेश वर्जित रहेगा। 15 जून तक मध्य प्रदेश की सीमा में इन राज्यों से बसों का परिचालन नहीं किया जा सकेगा।

वहीं, इस मामले में राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि राज्य में कोरोना के संक्रमण को रोकने में राज्य सरकार सफल रही है लेकिन अचानक से यदि भीड़ बढ़ती है तो संक्रमण की रफ्तार तेज होने का खतरा हैं। ऐसी स्थिति में फिलहाल 15 जून तक के लिए बसों का पूर्ण रूप से परिचालन स्थगित करना उचित निर्णय होगा।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।