1 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

MP Mission 2023 : कमलनाथ एक्टिव, इन इलाकों पर फोकस, संभावित उम्मीदवारों को लेकर क्षेत्र की नब्ज टटोलने किया शुरू

Mission 2023 : कमलनाथ एक्टिव, इन इलाकों पर फोकस, संभावित उम्मीदवारों को लेकर क्षेत्र की नब्ज टटोलने किया शुरू

मध्यप्रदेश/भोपाल : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ एक बार फिर से एक्टिव हो गए हैं। खबर है कि कमलनाथ ने कोरोना संक्रमण के बाद अब जिला वार बैठक करने की तैयारी कर ली हैं। साथ ही मिशन 2023 पर काम करना शुरू कर दिया हैं।

दरअसल, कमलनाथ ने बीते दिनों उज्जैन, मैहर और मुरैना का दौरा कर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और 2023 के संभावित उम्मीदवारों को लेकर क्षेत्र की नब्ज टटोलने शुरू कर दिया हैं। 

साथ ही जिलों से फीडबैक लेना शुरू कर दिया हैं। जिन इलाकों में कांग्रेस का प्रदर्शन कमजोर रहा है, वहां पर कांग्रेस पार्टी फोकस कर रही हैं। कमलनाथ अब 2018 के मुकाबले पार्टी को मजबूत बनाते हुए 2023 में पार्टी की वापसी की कोशिश में जुट गए हैं।

प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के तय कार्यक्रम के मुताबिक 8 और 9 जून को कमलनाथ छिंदवाड़ा में दौरा करेंगे।।इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ सिवनी, मंडला, बालाघाट, बैतूल, छिंदवाड़ा समेत आधा दर्जन जिलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन की गतिविधियों को बढ़ाने और पार्टी को मजबूती देने को लेकर मंथन करेंगे।

प्रदेश में अचानक से कमलनाथ की बढ़ी सक्रियता को लेकर अब यह कयास लगाए जाने जा रहे हैं कि 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने जहां पर चुकी थी उसमें अब सुधार करते हुए 2023 के चुनाव की तैयारी की जा रही हैं।

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।