सभी खबरें

क्या जनता सांसद को करेगी माफ?आखिरकार 70 दिन बाद सांसद साध्वी प्रज्ञा को आई भोपाल की याद

क्या जनता सांसद को करेगी माफ?आखिरकार 70 दिन बाद सांसद साध्वी प्रज्ञा को आई भोपाल की याद

 मध्यप्रदेश में कोरोना की लहर चरम पर पहुंच रही है. भोपाल इंदौर शहर सबसे ज्यादा संक्रमित हुआ है. इतना संक्रमण फैलने के बाद भी राजधानी भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा जनता का ध्यान नहीं दे रही थी बीते कई दिनों से वह भोपाल से नदारद थी. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व में कई जगह पोस्टर चस्पा किए थे,जिसमे उनके गुमशुदगी की बात लिखी हुई थी.

70 दिन बाद नजर आई साध्वी प्रज्ञा:-

 इतना दिन से नदारद होने के बाद आखिरकार मंगलवार को साध्वी प्रज्ञा को जनता की याद आ ही गई. पूरे 70 दिन बाद वह भोपाल में नजर आई. मंगलवार को बैरागढ़ स्थित सीआरपीएफ फाटक वैपोराइज़र मशीन और सैनिटाइज़र बांटा.

कुल मिलाकर अब साध्वी प्रज्ञा को जनता का दुख नज़र आने लगा है.जब पूरा भोपाल मुसीबत में था तो साध्वी प्रज्ञा नदारद थी. राजधानी भोपाल की जनता ने उन्हें भारी मतों से जिताया था और जब जनता पर संकट की घड़ी आई तो सांसद नदारद हों गई.

साध्वी प्रज्ञा को आखिरी बार 2 मार्च को प्रदेश भाजपा कार्यालय में देखा गया था उसके बाद से वह नदारद थी..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button